योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल : नवरात्र में ही छात्रवृत्ति वितरण

9 / 100 SEO Score

*लखनऊ।*
*प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रवृत्ति समय से पहले देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में छात्रवृत्ति वितरण करेंगे, जिसमें 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।*

*पिछले वर्ष 59 लाख छात्रों को लाभ मिला था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी। पहली बार फरवरी-मार्च की बजाय सितम्बर माह में ही छात्रवृत्ति वितरित की जा रही है।*

*पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संयुक्त रणनीति बनाई है। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और शिक्षा में प्रेरणा का माध्यम है।*

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!