अपर आयुक्त डॉ. विश्राम ने अनुश्रवण समिति बैठक में जताई नाराजगी

6 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग /मिर्ज़ापुर

मण्डलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों व नगर निकायों से संबंधित आपत्तियों पर समीक्षा की गई। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने वेतन निर्धारण में त्रुटि, दोहरा भुगतान, मनमाना व्यय, मानकविहीन निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने में अनियमितताओं की जानकारी दी। इस पर अपर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थानों से वसूली और दोषी प्रधानाचार्य व लिपिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। ए.एस. जुबली इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों पर अधिक आपत्तियां लंबित पाई गईं, जिन्हें निस्तारण के लिए एक माह का समय दिया गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!