दिल्ली: कॉलेज चीफ पर 17 छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

7 / 100 SEO Score

नईदिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।छात्राओं ने दावा किया कि आरोपी ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे, गंदी भाषा का इस्तेमाल किया और कई बार जबरन छूने की कोशिश की।

*_»› महिला फैकल्टी और स्टाफ पर भी सवाल__*

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और कुछ कर्मचारी आरोपी की बात मानने के लिए दबाव डालते थे। सभी छात्राएं EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM कर रही थीं।

FIR और गिरफ्तारी की कार्रवाई

4 अगस्त 2025: छात्राओं की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज।

9 अगस्त 2025: आरोपी को पद से हटा दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी लोकेशन यूपी के आगरा के पास मिली है।

*_»› आरोपी की वोल्वो कार जब्त__*

पुलिस ने इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से आरोपी की वोल्वो कार जब्त की, जिसपर फर्जी UN नंबर प्लेट 39 UN 1 लगी थी।

*_»› संस्था का बयान__*

इंस्टीट्यूट का संचालन करने वाली दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ, कर्नाटक ने स्पष्ट किया कि चैतन्यानंद का आचरण अवैध है और पीठ का उससे कोई संबंध नहीं है।

*_»› पुलिस की कार्रवाई__*

32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें 17 ने यौन शोषण की पुष्टि की।

वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75(2)/79/351(2) के तहत मामला दर्ज।

CCTV फुटेज और घटनास्थलों पर कई छापे मारे गए।

पुलिस अभी भी आरोपी की तलाश में है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!