सुल्तानपुर में चोर की अफवाह को लेकर पुलिस पब्लिक परेशान, अफवाह फैलाने वालों पर अब पुलिस करेगी कार्यवाही

6 / 100 SEO Score

यूपी के कई जिलों अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ में चोर की अफवाह को लेकर गुहार मच रही है, इस गुहार से जहां लोगों में दहशत है तो लोगों की नींद हराम है, लेकिन चोर की अफवाह के पीछे अराजकतत्वों की साजिश और प्रधानी चुनाव को लेकर प्रचार का माध्यम माना जा रहा है, सूत्रों का कहना है कि पहले अपने गुर्गों से चोर आने की अफवाह फैलाई जाती है फिर झूठी सहानभूति दिखने के लिए प्रधान पद प्रत्याशी अपने गुर्गों के साथ मौके पर पहुंच लंबी लंबी डींगे मारते हैं और पुलिस को फोन कर अपनी वाहवाही करवाते हैं, सूत्रों मुताबिक चोर आने की अफवाह फैलाकर कुछ शोहदे भी अपना प्लान सेट कर लेते हैं, कहने का मतलब साफ है कि चोर आने की अफवाह अब चलने नहीं पाएगी, पुलिस अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करेगी, सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार रात्रि गश्त कर रही है, इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारी भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है, पुलिस का कहना है कि अब अराजकत्व नहीं बक्से जाएंगे

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!