वाराणसी : काशी की बेटी शिवांगी शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित
इंडियन स्टैटिक्स सर्विस (आइएसएस) परीक्षा में 23वां स्थान हासिल किया है। यह भारत सरकार के ग्रुप ए की सांख्यिकीय विधियों और अनुप्रयोगों में उच्च दक्षता वाली केंद्रीय सिविल सेवा है।
शिवांगी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन काम करेगी। देश में सांख्यिकीय प्रणाली के व्यवस्थित विकास और गुणवत्तापूर्ण सरकारी आंकड़ों के उत्पादन के लिए कार्य करते हैं। शिवांगी महादेव नगर, पांडेयपुर, नई बस्ती निवासी अष्टभुजा शुक्ला की बेटी है। शिवांगी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में एमएससी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसकी सफलता से महादेव नगर के लोगों में खुशी की लहर है।