“बहू के नाम हुई ज़मीन पर दबंगों की नज़र, पीड़िता ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार”

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया – जिले के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पुरुषोत्तमपट्टी की रहने वाली शोभा देवी, पत्नी शैलेश यादव, ने ज़िला अधिकारी (DM) बलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि कुछ दबंग किस्म के लोग उनके नाम दर्ज ज़मीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं।

शोभा देवी के अनुसार, उनके ससुर श्री सीताराम यादव ने दिनांक 22-09-2023 को कुल 0.0320 हेक्टेयर भूमि उनके नाम रजिस्ट्री करवाई थी। इस भूमि से जुड़े सभी वैध दस्तावेज — रजिस्ट्री, खतौनी आदि — उनके पास उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है और ज़मीन पर कब्जे की नीयत से डराया जा रहा है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है और मानसिक तनाव में वे अब जिला प्रशासन की शरण में आई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी बलिया से गुहार लगाई है कि थाना मनियर को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया जाए, जिससे उनकी भूमि और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

शोभा देवी के साथ गीता यादव नामक एक अन्य महिला भी मौजूद थीं, जिन्होंने पीड़िता के पक्ष में बात रखते हुए कहा कि गांव में दबंगई और सत्ता के बल पर कमजोरों की जमीन हड़पने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

पीड़िता ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!