*🚨 चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई :*
*चंदौली, 01 अक्टूबर।*
*पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने गोवंश तस्करी और अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की। 29 व 30 सितम्बर को अलग-अलग थानों पर हुई इस प्रक्रिया से कुल 67 लाख 32 हजार 590 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।*
*कहाँ-कहाँ हुई नीलामी*
*थाना अलीनगर : 37 वाहन, जिनमें 6 गोवध वाहनों की नीलामी से ₹25,26,380 की प्राप्ति।*
*थाना शहाबगंज : 11 वाहन, जिनमें 4 गोवध वाहनों सहित कुल ₹10,55,510 की प्राप्ति।*
*थाना कंदवा : 18 वाहन, जिनमें गोवध व आबकारी से जुड़े वाहन भी, कुल ₹68,000 की प्राप्ति।*
*थाना बलुआ : 9 गोवध वाहनों की नीलामी से ₹13,45,200 की प्राप्ति।*
*कोतवाली चंदौली : 17 वाहन, जिनमें गोवध 3 व आबकारी 5 वाहन शामिल, कुल ₹17,31,600 की प्राप्ति।*
*अब तक की कार्रवाई*
*01 जनवरी 2025 से अब तक गोवंश तस्करी में प्रयुक्त 112 वाहनों की नीलामी की गई, जिससे ₹2.73 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित हुआ।*
*आबकारी अधिनियम के तहत जब्त 22 वाहनों की नीलामी से ₹24.76 लाख की प्राप्ति हुई।*
*नीलामी की प्रक्रिया राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई। अदालत के आदेशानुसार वाहनों को अधिकतम बोली लगाने वाले खरीदार को सुपुर्द किया गया।*
*पुलिस का संदेश*
*पुलिस अधीक्षक चंदौली ने स्पष्ट किया कि गोवंश तस्करी या अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त किसी भी वाहन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी ऐसे वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।*