आजमगढ़_पोखरे_में_डूबने_से_युवक_की_मौत दूसरे दिन गोताखोरों ने निकाला शव

6 / 100 SEO Score

आज़मगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ खुर्द गांव में मंगलवार शाम एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बुधवार सुबह शव को बरामद किया गया लहुआ खुर्द (मौजा लोधापुर) निवासी अविनाश सिंह उर्फ बादल (30) पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह शाम करीब छह बजे पोखरे में स्नान करने गए थे नहाते समय वह गहराई में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद एक बच्चे ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अविनाश पानी में समा चुके थे। पोखरे की गहराई, झाड़ियां और शैवाल के कारण तत्काल बचाव संभव नहीं हो सका घटना की सूचना पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे, नायब तहसीलदार मनोज गिरी और कोतवाल विमल प्रकाश राय भी रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहे। गोताखोरों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली बुधवार सुबह छह बजे से पुनः खोज शुरू हुई और करीब 11:30 बजे शव बरामद कर लिया गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अविनाश अविवाहित थे और अपने घर में अकेले रहते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दो बहनें गुंजा और मोनिका विवाहिता हैं, जबकि चाचा राणा सिंह का परिवार मुंबई में निवास करता है

Share

Leave a Reply