शनिवार को भारी बारिश के आसार, स्कूलों को लेकर डीएम का आया आदेश

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर शनिवार को जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार यह नियम परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय, CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों पर लागू होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारी बारिश से जलभराव और अन्य समस्याओं की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय न भेजें और ऑनलाइन पढ़ाई में सहयोग करें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!