गोटेगांव हादसा: 4 साल की बच्ची की जान लेने वाली बस का मालिक BJP नेता गिरफ्तार, रद्द रजिस्ट्रेशन पर चल रही थी Bus

10 / 100 SEO Score

नरसिंहपुर/गोटेगांव: गोटेगांव के श्रीनगर गांव में 4 साल की बच्ची भाग्यश्री मेहरा की जान लेने वाली बस दुर्घटना ने एक बड़े घोटाले और सत्ताधारी दल के नेता की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को बस मालिक और स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात यह है कि जिस बस ने मासूम को कुचला, उसका पंजीयन दुर्घटना से एक महीने पहले ही रद्द हो चुका था।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!