श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, महिला बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं नोडल अधिकारी एएचटीयू अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्ग दर्शन में बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में *दिनांक 13.12.2023* को श्रमप्रवर्तन अधिकारी द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र अतरौलिया में जितेन्द्र ईट/भट्ठा पर *16 मजदूरो* को बंधक बनाया गया है । जिसमें श्रमप्रवर्तन अधिकारी व थाना एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उपरोक्त बंधक बनाये गये मजदूरो को मुक्त कराया गया तथा मुक्त कराये गये मजदूर *कुल 16 महिला/ पुरूष* को श्रमप्रवर्तन अधिकारी द्वारा भट्ठा मालिक जितेन्द्र यादव ग्राम दारुपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ से कुल मजदूरों को उनकी मजदूरी व यात्रा भत्ता दिलवाकर रेलवे स्टेशन जौनपुर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना किया गया।
टीम के सदस्यों के नाम –
1. देवेन्द्र सिंह श्रमप्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़ मय टीम ।
2 उ0नि0 विजय कुमार शुक्ल थाना एएचटीयू जनपद आजमगढ़ ।
3 का0 आशीष प्रताप सिंह थाना एएचटीयू जनपद आजमगढ़ ।
4 म0का0 सुप्रिया पाल थाना एएचटीयू जनपद आजमगढ़ ।