महाकुंभ के बाद अब माघ मेले की तैयारी में जुटे अफसर

6 / 100 SEO Score

इस बार बढ़ेगा दायरा, बनेंगे सात सेक्टर

महाकुंभ 2025 में अत्याधिक श्रद्धालुओं के आने के बाद अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने माघ मेले का दायरा बढ़ाने का निर्णय कर दिया है। माघ मेला 2026 में सेक्टरों की संख्या सात होगी। अब तक माघ मेला पांच सेक्टरों में होता था।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बैठककर अफसरों को इसी रूपरेखा पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
इस वक्त प्रशासनिक अमले की सबसे बड़ी तैयारी माघ मेले को लेकर चल रही है। अक्तूबर का पहला सप्ताह बीत चुका है और तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा का पहला स्नान पर्व पड़ना है। पौष पूर्णिमा से ही कल्पवासी आते हैं। ऐसे में 31 दिसंबर तक करो या मरो की स्थिति में जाकर तैयारी को पूरा करना ही होगा। जबकि अब तक बाढ़ के कारण मेला क्षेत्र में दलदल की स्थिति बनी है। समतलीकरण सबसे पहले होना है, जिसके बाद ही दूसरी तैयारियों को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को खुद ही समतलीकरण का काम करने के लिए कहा है।
अब तक यह काम एजेंसी के जरिए होता था। एजेंसी का चयन और फिर काम इसमें वक्त लगता था। इस बार इसके लिए वक्त ही नहीं होगा। मेला क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इस बार 730 हेक्टेयर के बजाए मेला 850 हेक्टेयर में कराया जाएगा। पहली बार माघ मेले में सात पांटून पुल बनाए जाएंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों ने मंडलायुक्त के सामने बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। जिस पर मंडलायुक्त ने सहमति भी दी है।
माघ मेले का आयोजन पहले पांच सेक्टर और 680 हेक्टेयर में कराया जाता था।

वर्ष 2021 में कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के कारण सेक्टर पांच को दो भागों में बढ़ाया गया था, जिसे सेक्टर पांच और पांच ए का नाम दिया गया था। क्षेत्रफल भी 680 हेक्टेयर से बढ़ाकर 730 हेक्टेयर किया गया था।

Share

Leave a Reply