श्वेत चांदनी रात में मना अमृत वर्षा महोत्सव”* _”श्री राम जानकी मंदिर में रामनाम संकीर्तन संग मना शरद पूर्णिमा उत्सव

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। सोमवार को आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथिनुसार शरद पूर्णिमा उत्सव का उल्लास तेलियाना स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भी देखने को मिला।अवसर विशेष पर श्वेत चाँदनी रात में खुले आकाश के मध्य श्री लाट भैरव भजन मंडली ने मानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रथमेश गणेश जी की वंदना के साथ किया गया।मंदिर के छत पर भगवान श्री राधा कृष्ण, शालिग्राम, श्री राम जानकी आदि देव विग्रह के चल प्रतिमा को श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा अपनी आकर्षक आभा बिखेर रहा था।तो वहीं रामनाम के संकीर्तन संग भक्त भाव विभोर हो रहें थें।देर रात्रि तक भजनामृत की धारा प्रवाहित होती रही।अमृत वर्षा महोत्सव में गाय के दूध, शुद्ध देशी घी से निर्मित केशर युक्त खीर को रजत पात्र में रखा गया था।आरोग्य सुख की कामना से हर कोई अपलक चांद को निहार रहा था।भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर के महंत रामदास ने कहा कि लंका विजय के पश्चात राघवेंद्र सरकार शीला पर बैठकर अपने वानर सेना को युद्ध संघर्ष के कारण मूर्छित देखा।प्रभु श्री राम ने वानरों को जीवनदान देने के लिए चंद्रमा को अमृत वर्षा करने का निर्देश दिया।त्रेतायुग से आजतक यह पावन उत्सव मनाया जा रहा है।

आयोजन में मुख्य रूप से मंदिर के महंत रामदास, विष्णुदास महाराज, केवल कुशवाहा, गोविंद विश्वकर्मा, शिवम अग्रहरि, धर्मेंद्र शाह, उत्कर्ष कुशवाहा, जयप्रकाश राय, सुरेश तिवारी, जियालाल, सोमनाथ, राजू विश्वकर्मा, विनोद आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तवृंद उपस्थित रहें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!