काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

6 / 100 SEO Score

*वाराणसी*

प्रॉक्टर से हुई बहस, दीक्षांत समारोह का इन्विटेशन न मिलने पर जताया विरोध
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह से पहले विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को दीक्षांत की प्रेस कांफ्रेंस में 50 की संख्या में अलग-अलग विभाग के टॉप टेन स्टूडेंट्स घुस गए। उन्होंने

दीक्षांत समारोह का इन्विटेशन कार्ड न मिलने पर विरोध किया।
छात्रों की प्रॉक्टर से हुई बहस

इस दौरान चीफ प्रॉक्टर और छात्र शिवम में तीखी बहस भी हुई। शिवम् ने बताया हर साल दीक्षांत में टॉप टेन आए स्टूडेंट्स को मुख्य अतिथि सम्मानित करते हैं ओर इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा है। स्टूडेंट्स से कहा जा रहा है कि वो अपनी उपाधि लेकर न आएं इसकी कोई आवश्यकता नहीं है । इसके अलावा रुद्राक्ष के इंट्री के लिए इन्विटेशन कार्ड नहीं दिया जा रहा है। यह सौतेला व्यवहार है और हम इसका विरोध करेंगे।

इस दौरान मौजूद छात्राओं ने कहा क्या हम सिर्फ ताली बजाने के लिए टॉप टेन की लिस्ट में आए हैं। जब हमारा सम्मान ही नहीं होना तो क्या वहां ताली बजाने के लिए हम जाएंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!