वाराणसी: कैंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां, मरम्मत करने वालों पर कार्यवाही

9 / 100 SEO Score

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की। टीम ने दैनिक जागरण चौराहा, कचहरी से अर्दली बाजार मार्ग पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों और घोसाबाद रोड पर सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ियों की मरम्मत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

पुलिस ने मौके पर खड़ी कई गाड़ियों को सीज किया और उनमें क्लैंप लगाकर टीपी लाइन में भिजवाने की कार्रवाई की। इस दौरान यातायात पुलिस ने भी सहयोग किया।

थाना प्रभारी कैंट ने स्पष्ट हिदायत दी कि यदि ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति हुई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!