जमीन का फर्जी बैनामा करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

4 / 100 SEO Score

*थाना- कप्तानगंज*
11.11.2023 को वादी मुकदमा ईश्वरदेव यादव पुत्र सम्हारू यादव ग्राम- छीड़ी ब्राह्मण, अर्जुनपट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त साजिश से बेईमानी पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए वादी का फर्जी आधार कार्ड बनाकर झीनक पुत्र स्व0 लौटन निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा (ईश्वरदेव यादव )बनकर फर्जी बैनामा तहसील बूढनपुर पर करा लेने उक्त फर्जी बैनामा की जानकारी वादी को उसके भाई द्वारा पता चलने के सम्बन्ध में दाखिल किया | दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 301/23 धारा 419/420/467/468/471IPC पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना से आरोपीगण 1. आनन्द सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी- कोलपाण्डेय शान्तिनगर, थाना कोतवाली , आजमगढ़ 2. देवेन्द्र यादव पुत्र जमुना यादव निवासी ग्राम पिपरी, थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 3. अनिल सिंह पुत्र स्वं0 चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम नोनावे थाना कप्तानगंज जनपद आमजगढ़ की नामजदगी गलत पायी गयी तथा विवेचना से ही मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. महेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. सर्वेश यादव पुत्र भालन्द्र यादव 3. जयसिंह यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासीगण बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ का नाम विवेचना से प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
दिनांक 14.12.2023 को व0उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त 1. महेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष 2. झीनक पुत्र लौटन निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 70 वर्ष को काशी करवट मोड़ से नियमानुसार समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त झीनक के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण–* गिरफ्तार अभियुक्त झिनक ने बताया कि एक दिन मै अपने घर पर मौजूद था तभी मेरे घर सर्वेश यादव पुत्र भालन्द्र यादव व जयसिंह यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासीगण ग्राम बौढ़िया थाना महराजगंज आये और कहे के आप बहुत गरीब है आपका रहने का कोई मकान नही है चलिये मै सरकारी योजना से आपको सरकारी आवास दिला देता हूं। सर्वेश यादव व जयसिंह यादव मुझे अपने ब्रेजा गाड़ी मे बैठाकर महेन्द्र यादव के भठ्ठे पर लेकर आये और पहुंचे ही सर्वेश यादव ने मुझे कट्टा सटा कर धमकाया और कहा कि जो मै कहूंगा वही आपको करना है उसके बाद जयसिंह व सर्वेश यादव मुझे एक सप्ताह तक अपने साथ लेकर ईधर ऊधर घुमाते रहे और मुझे घर भी जाने नही दे रहे थे दिनांक 26.09.2023 को मुझे सर्वेश यादव , जयसिंह यादव व महेन्द्र यादव अपने ब्रेजा गाड़ी में बैठाकर बूढ़नपुर तहसील लेकर गये और मुझे ईश्वर देव यादव के नाम खड़ा कर फर्जी तरीके से उनकी जमीन आनन्द सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी कोलपाण्डेय शान्तिनगर, थाना कोतवाली , आजमगढ़ के नाम से रजिस्ट्री करवा दिया। मै आनन्द सिंह को पहले से नही जानता था। उसी दिन उनको जाना है। जयसिंह , सर्वेश सिंह व महेन्द्र यादव को मै पहले से ही जानता पहचानता हूं। ये लोग कई बार इस तरह के घटना कर चुके है। परन्तु इन लोगो को खिलाफ कोई मुकदमा पंजीकृत नही हुआ और यह लोग अपने चालाकी से बच गये और इन्ही लोगो की चालाकी मे मै भी फंस गया। जयसिंह , सर्वेश यादव व महेन्द्र यादव ने मेरा फोटो लगाकर फर्जी ईश्वरदेव यादव के नाम से आधार कार्ड तैयार करवाया था और ईश्वरदेव यादव के नाम से फर्जी खाता भी सरायमीर में Axix बैंक में खोला था और जो 10 लाख का चेक ईश्वर देव यादव के नाम से आनन्द सिंह ने दिया था उस चेक को ये तीनो लोग ले जाकर जमा किये थे। और बाद में मुझे पता चला कि पूरा पैसा महेन्द्र यादव ने अपने पास रख लिया है मुझे उसमे से कोई पैसा नही मिला है। आनन्द सिंह ने एक लाख 30 हजार रूपये नगद भी महेन्द्र यादव को दिया था तथा रजिस्ट्री मे कितना खर्च हुआ था मुझे नही मालूम है।
अभियुक्त महेन्द्र यादव ने बताया कि जमीन बैनामा के कुछ दिन बाद सुबह ही मेरे घर एक व्यक्ति मो0सा0 से आया था जो हेलमेट लगाया हुआ था और मुझसे बोला कि ईश्वरदेव यादव चेक दिये है वह आपसे ईट व सिमेन्ट ले जायेगे। जिस पर व्यक्ति एक चेक 2.50 लाख का व दूसरे चेक 6 लाख का दिया था। वह व्यक्ति कौन था मुझे जानकारी नही है। उस चेक को मैने मेरे भठ्ठे को कोयला देने वाले व्यापारी देवनाथ को दे दिया था। ईश्वरदेव यादव अभी भी अपना ईट व सिमेन्ट नही ले गये है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0स0 301/23 धारा 419/420/467/468/471IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. महेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बौढ़िया थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. झीनक पुत्र लौटन निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास- अभियुक्त महेन्द्र यादव उपरोक्त*
1. मु0अ0सं0 48/18 धारा 323/452/504/506 IPC थाना महराजगंज
2. मु0अ0सं0 82/16 धारा 4/42 खनन अधि0 व 291 IPC थाना महराजगंज
3. मु0अ0सं0 126/22 धारा 308/323/325/504/506 IPC थाना महराजगंज
4. मु0अ0सं0 172/21 धारा 353/504/506 IPC थाना महराजगंज
5. मु0अ0सं0 148/16 धारा 406 IPC थाना महराजगंज
6. मु0अ0स0 301/23 धारा 419/420/467/468/471IPC थाना कप्तानगंज
अभियुक्त- झीनक यादव उपरोक्त – मु0अ0स0 301/23 धारा 419/420/467/468/471IPC थाना कप्तानगंज
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –* व0उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी मय हमराह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481