जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

6 / 100 SEO Score

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, SP ग्रामीण ने दी जानकारी

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हो रही मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है साथ ही एक दूसरे पक्ष को गाली गलौज दी जा रही है । वही वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है । लोगों के अनुसार यह वीडियो हसनपुर गांव का है जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई । हालांकि कि यह वीडियो एक जांच का विषय है लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस को दोषियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए । वहीं अब वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने इस मामले में बताया कि वायरल हो रहा वीडियो थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का है । जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज हुआ है। एक पक्ष के तरफ से तहरीर मिली है मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!