तमसा नदी में उतराया मिला ढाई वर्षीय बच्ची का शव

6 / 100 SEO Score

बरामद, सनसनी, कई घंटों की मशक्कत बाद भी शिनाख्त नहीं, शव को भेजा पोस्टमार्टम किया

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांही जमीन पांहीं में बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे तमसा नदी में ढाई वर्षीय बच्ची का शव देखा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो सकी। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु पुलिस ने ने मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहीं ज़मीन पाहीं से होकर बह रही तमसा नदी के पानी में ग्रामीणों ने एक बच्ची का शव देखा। ग्रामीण फोन कर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी के पानी से शव को बाहर निकलवाया। शव को पहचान कराने का पुलिस ने प्रयास किया, परन्तु पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि शव बरामद किया गया है। कोई तहरीर घटना के सम्बन्ध में नहीं मिली है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply