कटान से बचाव को लेकर सुल्तानपुर में बनी संघर्ष समिति, ठोकर निर्माण की रखी मांग

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया के मनियर विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से “गांव बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व राजस्व निरीक्षक निर्भय सिंह ने की।

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि घाघरा नदी का कटान अब गांव के बेहद नजदीक पहुँच चुका है और हर दिन मिट्टी बह रही है। पहले बनाई गई ठोकर अब मानक के अनुरूप न होने के कारण कटान रोकने में असमर्थ है।

वर्तमान प्रधान सुग्रीव यादव ने कहा कि केतकी सिंह विधायिका से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्व प्रधान शिवाजी सिंह ने बताया कि पूरा गांव इस मुद्दे पर एकजुट है और जरूरत पड़ने पर डीएम व मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

युवा नेता एवं पूर्व प्रधान विजय यादव ने कहा कि “घाघरा नदी की कटान से गांव खतरे में है। सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।”

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर को ग्रामीण एसडीएम बासडीह को ज्ञापन सौंपकर ठोकर निर्माण की तत्काल मांग करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते कदम उठाने की अपील की और सुल्तानपुर को बचाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!