दालमंडी से लौटे अफसर: नोटिस चिपकाने के दो दिन बाद पहुंचे थे, अब आगे हो सकती है कार्रवाई; इस दिन हटेगा अतिक्रमण

6 / 100 SEO Score

वाराणसी

दालमंडी क्षेत्र में रविवार को पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी फोर्स की अनुपलब्धता के कारण कार्रवाई किए बिना ही लौट गए। यहां दो दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को नोटिस चिपकाई गई थी जिसमें लिखा था कि 17 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाया जाएगा। जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची थी और उच्च अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन थाना स्तर से पर्याप्त पुलिस बल न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।

इसके चलते अधिकारी टीम को लेकर वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दालमंडी क्षेत्र में संबंधित विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों काशी दौरे पर कहा था कि बारिश के बाद दालमंडी के चौड़ीकरण का काम शुरू कराएं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने नापी का काम फिर शुरू कर दिया है। 650 मीटर की सड़क 60 फुट की होगी। 30 फुट सड़क होगी और सड़क के दोनों ओर 15-15 फुट की पटरी होगी।

विभाग के अफसरों ने बताया कि सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी ही साथ ही मार्केट में लोग पहले से बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। बिजली, पानी, नाली सभी अंडरग्राउंड की जाएंगी। भवनों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

*बजट हो चुका है पास*

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के संबंध में शासन ने जीओ (गवर्नमेंट ऑर्डर) जारी कर दिया है। चौड़ीकरण की जद आने वाले भवन और दुकान को चिह्नित कर लिया गया है। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। बारिश के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लिए 215 करोड़ 88 लाख 44 हजार रुपये जारी कर दिए हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!