घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का वाराणसी कैन्ट विधानसभा में भव्य आयोजन

6 / 100 SEO Score

वाराणसी

भारतीय जनता पार्टी वाराणसी कैन्ट विधानसभा की ओर से रविवार को तुलसी उद्यान, महमूरगंज में “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” अभियान के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प विधानसभा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, CA, अधिवक्ता, कारोबारी, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई ऐतिहासिक कटौती, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिली राहत तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की तथा ओमकार नाथ केशरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से पारदर्शी, सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हम सब मिलकर स्वदेशी को अपनाएं और लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाएं।” उन्होंने जीएसटी व्यवस्था को व्यवसाय के लिए सरल, पारदर्शी और विकासोन्मुख बताया।

मुख्य वक्ता शंकर गिरी ने कहा कि जीएसटी में की गई कमी से व्यापार में स्थिरता, बाजार में संतुलन और उपभोक्ताओं को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग व्यापारी, किसान या उपभोक्ता के हित में कार्य करते हुए अर्थव्यवस्था को सशक्त दिशा दी है। यह “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र का साकार रूप है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सच्चा कदम है। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि ओंकार नाथ केसरी,बप्रख्यात उद्योगपति आर के चौधरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट द्विजेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता जफर अली व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर आम जनता और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पारदर्शी और जनहितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने प्रस्तुत किया।

सम्मेलन के समापन पर कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों से सभागार को गुंजायमान कर दिया। वातावरण में उत्साह, एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की गूंज व्याप्त रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल सिंह, रचना अग्रवाल, मधुप सिंह, अनुपम गुप्ता, किशन कन्नौजिया, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ यादव, अनुराग शर्मा, जितेंद्र पटेल, सौरभ सिंह ‘मुन्ना’, राम गोपाल वर्मा, अमित सिंह ‘चिंटू’, मदन मोहन तिवारी, सिंधु सोनकर, पुन्नू लाल बिंद, नवनीत पाण्डेय ‘अतुल’, शिव नारायण वर्मा, भरत जायसवाल, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply