मुगलसराय में तहलका मचाने वाले शिवानंद मिश्रा का तगड़ा वाला गुडवर्क

6 / 100 SEO Score

*_डेढ़ लाख का इनामी गुरसेवक मुठभेड़ में ढेर, साथी हुआ गिरफ्तार_*

*_एक लाख रुपए का इनाम लखनऊ पुलिस ने किया था घोषित_*

*_बरेली रेंज से आरोपी बदमाश पर 50 हज़ार का और इनाम हुआ था घोषित_*

*_लखनऊ पुलिस कमिश्नर क्राइम टीम प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और ,पारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इनामी बदमाश हुआ ढेर_*

लखनऊ-राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार चालक योगेश पाल की हत्या कर लूट करने वाला ढेड़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया…

जानकारी के मुताबिक लखनऊ क्राइम टीम और पारा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट की सर्विस लेन पर चेकिंग कर रही थी। तभी वहां गुरसेवक को आता देखा गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गुरसेवक मारा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर एक सप्ताह में दो कैब चालकों की हत्या की थी। वहीं, पारा,पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है…

पुलिस का कहना है कि गुरसेवक और उसके साथियों का गिरोह लिफ्ट देने के बहाने कैब चालकों को निशाना बनाता था।इस कार्रवाई से राजधानी पुलिस ने शहर में कैब लूट और हत्या की घटनाओं पर बड़ी रोक लगाई है.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!