बार काउंसिल सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट सैय्यद महफ़ूज़ुर रहमान फ़ैज़ी ने आज लालगंज, फूलपुर, निज़ामाबाद आदि तहसीलों में अधिवक्ताओं से भेंट कर अपने चुनाव अभियान को गति दी।

6 / 100 SEO Score

लालगंज, आजमगढ़।
(सत्य सवेरा) संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़।
इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं के अधिकारों और कल्याण के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे अधिवक्ता समाज की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं, सुरक्षा, मेडिकल सहायता तथा पेशेवर गरिमा को मज़बूती देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री फ़ैज़ी ने बार कौंसिल को मज़बूत और सक्रिय बनाने के लिए ठोस पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर एडवोकेट हामिद अली बेग के नेतृत्व में सर्व समाज ने समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पे तलहा रशादी एडवोकेट अक़राम आज़ाद, एडवोकेट जावेद और एडवोकेट अदील, अरबाज़, शाहनवाज, असलम, नीरज पांडे, अविनाश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री फ़ैज़ी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उनके पक्ष में समर्थन का आश्वासन दिया।

Share

Leave a Reply