आप अपने बच्चे को शिक्षित, संषर्षशिल व संगठित बनायेगें तभी आप का और आप के परिवार का विकास होगा और देश भी विकसित होगा

2 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ आप अपने बच्चे को शिक्षित, संषर्षशिल व संगठित बनायेगें तभी आप का और आप के परिवार का विकास होगा और देश भी विकसित होगा उक्त बाते बांसडीह विधान सभा के पुर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने बुधवार को विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत चन्दायर व महथापार गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा लगाये गये कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथी के रूप में जनता को संबोधित करते हुए कही । कहा कि मोदी जी का सपना है कि हमारा देश विश्व गुरू बने उनके सपनो को पुर्ण करने के लिए हमे सबका सहयोग की जरूरत है । वहीं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथी जिला सहकारी बैक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने सरकार की योजनाऐ आयुष्मान कार्ड, विधवा ,वृधा पेंशन,प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण ,घर घर के सी सी अभियान सहित आदि योजनाओ को विधिवत गिनाते हुए कहा कि पहले बैकों में खाता खोलने के लिए लोग तरसते थे लम्बी लाईन लगाते थे । लेकिन जबसे डबल इंजन की सरकार बनी कहीं बैको पर भीड़ नही देखी जा रही है ।पहले महिलाये कही आने जाने में असुरक्षित महसुस करती थी लेकिन आज बारह बजे रात को हमारी माँ बहने कही से आ और जा रही है अपने आप को सुरक्षित महसुस कर रही है यदि कोई गुंडा बवाली मेरी माँ बहन के उपर अंगुली उठाता है तो उसकी जगह जेल में या सीधे स्वर्ग मे जाना होगा ।इस मौके पर ग्राम प्रधान उषा देवी, संतोष कुमार, रमेश कुमार,सुरेन्दर पांडेय ,संगीता देवी, सचिव सैडो वर्मा ,राजेश सिह ,कन्हैया सिहं, शारदानन्द साहनी, एडियो आनन्द प्रकाश, भानुप्रताप ,पंकज सिहं आदि लोग मौजुद रहे ।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481