वाराणसी : महिला थाने की इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाने की इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना पर तत्काल की गई, जिसमें टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लानिंग के तहत पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि किसी कार्य के बदले इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की पुष्टि होने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और महिला थाने पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही शिकायतकर्ता द्वारा तय रकम थाने लाई गई थी।

इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी ने रिश्वत की राशि अपने कांस्टेबल अर्चना राय को लेने के लिए कहा। अर्चना राय ने पैसे लेकर उन्हें इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी के हाथों में दे दिया। जैसे ही यह लेन-देन हुआ, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों के हाथों की केमिकल जांच की, जिसमें पैसे लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी और कांस्टेबल अर्चना राय को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply