*लखनऊ।*
*कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसजनों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे।*
*यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है, जब लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों ने चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहादत पाई थी।*
*वर्ष 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में 186 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के तीन वीर सपूत—निरीक्षक सुनील कुमार (एसटीएफ), मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह (जौनपुर) और आरक्षी सौरभ कुमार (गौतमबुद्धनगर) शामिल हैं।*
*इन वीर जवानों का बलिदान उत्तर प्रदेश पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और साहस का प्रतीक है। उनका अदम्य पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता रहेगा।