गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में जमकर चला लाठी डंडा,आधा दर्जन लोग घायल

10 / 100 SEO Score

जिला वाराणसी में लगभग लगभग अधिकांश थाना क्षेत्र में त्योहार पर हुई है मारपीट

राजातालाब/वाराणसी। स्थानीय थाना अंतर्गत बीरभानपुर स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार की रात में लगभग 11 बजे शराब के नशे में गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हो गया।मारपीट के दौरान प्रथम पक्ष के मुन्ना लाल हरिजन 40 वर्ष तथा दूसरा पक्ष के शिवचंद हरिजन उम्र 50 वर्ष व पत्नी उर्मिला देवी40 वर्ष, पुत्र समीर 18,अमीर 16 वर्ष, तथा पुत्री नीलू 20 वर्ष सहित दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक ही परिवार के दोनो आपस मे सगे भाई हैं मुन्नालाल शराब के नशे में भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था जिसको लेकर दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडा से मारपीट हो गया जिसके दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये।जिसकी लिखित सूचना दोनों पक्षों ने राजातालाब थाने पर दी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!