*वाराणसी ब्रेकिंग :*
वैसे तो वाराणसी में ऐसे सैकड़ों ऑटो है जो अवैध तरीके से शहर भर में फर्राटा भर रहे है.
इनमें से अधिकांश ऑटो या तो किसी पुलिस – पत्रकार – अधिवक्ता या नेताओं की होते है
जिसके चालक उड़ – उड़ दबंग करते हुए,हुर्र -हुर्र करते हुए ऑटो से पूरे शहर में फर्राटा भरते हैं
वहीं ऐसे ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की मेहरबानी भी खूब देखी जाती है।
आज भी कुछ ऐसे यातायात पुलिसकर्मी जो अपने ड्यूटी को ईमानदारी के साथ पूरी करते है
जिसका जीता जागता उदाहरण आज हमें शहर में देखने को मिला
आज दबंग ऑटो चालकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ऑटो UP 65 ET 1052 पर टीएसआई गंगेश्वर मिश्रा ने सीज की कार्यवाही की.
बताया जा रहा है कि यह ऑटो चालक हमेशा अपने चिन्हित क्षेत्र में ऑटो न चलाकर शहर भर में बेखौफ होकर ऑटो चलाया करता था
कभी पकड़े जाने पर किसी T.I. का ऑटो होने का हवाला दिया करता था
आरोप है कि यह ऑटो चालक कुछ टी आई और टी एस आई को पैसे दिया करता था जिनके दम पर यह शहर भर ठान बान शान से ऑटो की रफ़्तार शहर की सड़कों पर दिखाया करता था
आज टी एस आई गंगेश्वर मिश्रा द्वारा सीज की कार्यवाही करने पर इस ऑटो चालक की अकड़ अकल दोनों ठिकाने लग गई है.
इसके साथ ही और ऑटो चालकों में भी खौफ पैदा हो गया है.
क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि शहर में अगर गंगेशर मिश्रा जैसे और टी एस आई भी अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हो तो ऐसे ऑटो चालकों मनमानी तो कम होगी ही साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।