किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे पीयर टीम का सहयोग एवं महाविद्यालय के प्रति दृष्टिकोण प्रशंसनीय रहा

4 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा ,रतसर- बलिया के नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत पीयर टीम विजिट दिनांक 14 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नैक द्वारा नामित चेयर पर्सन डॉ0 हनुमन्थप्पा एम, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बेंगलुरु विश्वविद्यालय बेंगलुरु, मेंबर को-ऑर्डिनेटर डॉ0 जोसेफ दोरईराज जी ,प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, गांधी ग्राम रूरल इंस्टीट्यूट दिंडीगुल विश्वविद्यालय, तमिलनाडु एवं मेंबर डॉ0 संजय धनवते, प्राचार्य,
एन0के0एस0मॉडल कॉलेज वर्धा, महाराष्ट्र के सूक्ष्म निरीक्षण में किया गया।

पीयर टीम का सहयोग एवं महाविद्यालय के प्रति दृष्टिकोण प्रशंसनीय रहा । महाविद्यालय की सभी सुविधाएं एवं बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का विधिवत निरीक्षण किया गया महाविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा एवं अनुशासन को देखकर पीयर टीम अति प्रसन्न रही।

विजिट के अंतिम कार्यक्रम एग्जिट मीट में सभी सदस्यों ने महाविद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा महाविद्यालय स्थापित करना अपने आप में दुरूह कार्य है । महाविद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक श्री लल्लन सिंह जी ने महाविद्यालय को संवारने एवं सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु अथक तपस्या किया है । हम उनके बहुत आभारी हैं । विजिट के दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा मनोयोग पूर्वक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया ।

पीयर टीम के सदस्यों का आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अभय नाथ सिंह ने व्यक्त किया तथा स्वागत महाविद्यालय के आई0क्यू0ए0सी0 समन्वय श्री संजय कुमार शुक्ल व संचालन श्री अनिल कुमार यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य गण संभ्रांत अभिभावक गण समस्त शिक्षक एवं शिक्षक तक कर्मचारी गण एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!