अयोध्या।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) की वेबसाइट rmlau.ac.in बुधवार को तकनीकी दिक्कतों के कारण ठप रही। सर्वर डाउन होने से स्नातक व परास्नातक कोर्सों के छात्र परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ रहे।
छात्रों का कहना है कि वेबसाइट खोलते ही “Service Temporarily Unavailable” का संदेश दिख रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सर्वर पर अधिक लोड या मेंटेनेंस कार्य के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आने से छात्र परेशान हैं और जल्द वेबसाइट बहाल करने की मांग कर रहे हैं।