अयोध्या में इस भावना वाले अधिकारियों की तैनाती होनी चाहिए एक तस्वीर sp ग्रामीण बलवंत चौधरी की

9 / 100 SEO Score

अमित सिंह राजपूत जिला संवाददाता इंडिया न्यूज़ दर्पण
*अयोध्या*
एसपी ग्रामीण ने खुद बढ़कर व्हीलचेयर से कराया मार्ग पार,श्रद्धालुओं ने सराहा पुलिस की सेवा भावना अयोध्या में चल रही
चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या में श्रद्धा, सेवा और मानवीय संवेदना का सुंदर संगम देखने को मिला। परिक्रमा में शामिल एक बुजुर्ग महिला जब भीड़ और थकान के कारण आगे बढ़ने में असमर्थ हो गईं तब *एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी* ने स्वयं पहल करते हुए उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कुछ दूरी तक मार्ग पार कराया। भीषण भीड़ के बीच यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में भावुकता और प्रशंसा का माहौल बन गया। सभी ने इस संवेदनशील पहल को पुलिस की मानवता और सेवा भावना का वास्तविक उदाहरण बताया।

Share

Leave a Reply