आये दिन हो रही छुट्टा गोवंशों से टक्कर,आखिर कब गौशालाओं में भेजे जायेंगे आवारा गोवंश ?

12 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता जौनपुर

जौनपुर। मछलीशहर -वाराणसी हाइवे पर मछलीशहर और जंघई के बीच आवारा गोवंशों के बीच में टक्कर हो रही है जिसमें कभी इंसान तो कभी जानवर अपनी जान गंवा रहे हैं लेकिन इस टक्कर में मरने वाले इन बेजुबानों का कोई दोष नहीं है। सड़क किनारे मछलीशहर से जंघई के बीच पड़ने वाले गांवों में सैकड़ों की संख्या में गोवंश चरते और टहलते दिख जायेंगे। शनिवार की सुबह यह गोवंश गोधना गांव में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हो गया जिसका शव दोपहर तक ऐसे ही सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
जब तक अभियान चलाकर सड़क किनारे गांवों के आवारा गोवंश गौशालाओं में नहीं पहुचायें जायेंगे।तब तक टक्कर का यह सिलसिला जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply