आज़मगढ़ में रंगदारी को लेकर डॉक्टर पर हमला, कट्टा छीन बदमाशों से भिड़े चिकित्सक

9 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में पुलिस चौकी से महज चार सौ मीटर दूर शनिवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक डॉक्टर पर असलहे से हमला कर दिया। सिर पर कट्टा के बट से वार कर डॉक्टर को लहूलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, समसल्लीपुर निवासी चिकित्सक वीरेंद्र प्रजापति शनिवार को हमेशा की तरह माहुल बाजार स्थित अपने क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश असलहा लेकर पहुंचे। एक बदमाश ने डॉक्टर की कनपटी पर कट्टा सटाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर वीरेंद्र ने भी हिम्मत नहीं हारी और बदमाश से भिड़ गए। हाथापाई के दौरान बदमाश ने कट्टा के बट से कई वार किए, जिससे डॉक्टर लहूलुहान हो गए। संघर्ष के बीच दोनों क्लीनिक से बाहर सड़क पर जा गिरे और कीचड़ में लोटपोट हो गए। गिरने के दौरान कट्टा बदमाश के हाथ से छूट गया और डॉक्टर के हाथ में आ गया। स्थिति पलटते देख दोनों बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ित के अनुसार उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोप तो यह भी है कि चौकी इंचार्ज ने घायल डॉक्टर को खुद कट्टा लेकर थाने पहुंचने के लिए कहा। वहीं थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने शुरुआती तहरीर लेने से भी इनकार कर दिया।

बताया जा रहा कि डॉक्टर ने बाद में एसपी आजमगढ़ को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के करीब बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और तहरीर लेकर जांच शुरू की। वही माहुल चौकी प्रभारी के रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

Leave a Reply