आजमगढ़ : लापरवाही पर गिरी डीएम की गाज, दो निलंबित

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

दो कार्मिकों की सेवा समाप्ति के लिए सेवा प्रदाता को भेजा पत्र, मचा हड़कंप
आजमगढ़। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं समवर्गीय विभागों के साथ फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की। फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो तकनीकी सहायकों सोनू कुमार यादव और विजय कुमार सिंह कुशवाहा को निलंबित करने का आदेश दिया।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने तत्काल प्रभाव से दोनों तकनीकी सहायकों को निलंबित कर दिया। साथ ही, दो संविदा कार्मिकों सुभाषचंद यादव और सौरभ कुमार दुबे की सेवा समाप्त करने के लिए सेवा प्रदाता को पत्र भेज दिया गया है।डीएम द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की दैनिक समीक्षा की जा रही है। बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानों को फसल बीमा का अधिकतम लाभ दिलाने के आदेश जारी किए।

Share

Leave a Reply