विधायक ने बूथ प्रभारियों संग की बैठक

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा स्थित सपा कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ प्रभारियों संग बैठक की। बैठक में एस.आई.आर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए शाम, दाम, दंड, भेद हर तरह का रास्ता अपनाएंगे। इसलिए आज बूथ प्रभारियों संग बैठक कर उन्हें पंचायत चुनाव में हर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे अतरौलिया के ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव और कोयलसा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि आज सरकार चला रहे लोग जनता के दुख दर्द को नहीं समझ रहे हैं। पूरे देश में वोट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में हमे अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले पंचायत चुनाव में हमारे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जीतें। इसके लिए हमे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कोयलसा बर्मन यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अतरौलिया के चेयरमैन शुभाष चन्द्र जायसवाल, रामपलट गुप्ता, राजेन्द्र राम, कन्हैया गौड़, श्यामधर चौबे हर हर महादेव, चन्द्रजीत यादव, प्रदीप सोनी, बलवंत यादव, श्रवण यादव, सन्तोष यादव, कालिका यादव, समीम अहमद, दिनेश कुमार गौतम, फूलगेंद गौड़, प्रभुदीन यादब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply