*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 06.11.2025*
*थाना – मुबारकपुर, जनपद – आजमगढ़*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 05.11.2025 को थाना मुबारकपुर पर पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 04.11.2025 को ग्राम नीबी खुर्द निवासी धर्मवीर निषाद पुत्र बिहारी निषाद द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 465/2025, धारा 64(1) बीएनएस बनाम धर्मवीर निषाद पुत्र बिहारी निषाद निवासी ग्राम नीबी खुर्द, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
आज दिनांक 06.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीबी खुर्द अंडरपास से वांछित अभियुक्त धर्मवीर निषाद पुत्र बिहारी निषाद निवासी ग्राम नीबी खुर्द, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को समय 06:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।