कब्जे से 01 अदद चैन सफेद धातु, 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 03 अदद नाजायज चाकू व लूट के 4000 रुपये व 04 अदद मोबाइल बरामद ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
बलिया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.11.2025 को थाना गड़वार पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै दिनांक 02.11.2025 को शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर रतसर से अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहा था कि कुकुरभुक्का गाँव के पास मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मेरा बैग व पाँच हजार रु0 01 चैन चाँदी की छीन कर भाग गए, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.11.2025 को थाना गड़वार पुलिस टीम के उ0नि0 पवन कुमार चौकी प्रभारी रतसड़ मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 255/25 धारा 309(4) बीएनएस में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर 04 नफर *अभियुक्तगण क्रमशः 1.राजा अली पुत्र मो0 सलीम निवासी खलासी मोहल्ला थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष 2.अखिलेश सोनी पुत्र शिवजी सोनी निवासी मोहल्ला बढ्ढा थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया उम्र करीब 21 वर्ष 3. ऋषभ शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी ज्योति चौक बक्सर थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार हुलि उम्र करीब 24 वर्ष 4. भरत पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासी ज्योति चौक नहर कालोनी थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार उम्र करीब 27 वर्ष* को जंगली बाबा मोड़ के पास से समय 2.25 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद चैन सफेद धातु, 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद नाजायज चाकू व लूट के 4000 रुपये व 04 अदद मोबाइल बरामद किया गया, तथा 02 नफर *अभियुक्तगण 1.आर्यन सोनी उर्फ छोटू पुत्र बृजेश कुमार सोनी निवासी डमनपुरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2.आलोक सोनी उर्फ बिट्टू पुत्र अर्जुन सोनी निवासी डमनपुरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को झिगुरी चट्टी नहर पुलिया के पास से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 61(2) बी0एन0एस0 व धारा 3/25, 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया ।