शातिर चोरों/ लुटेरों के साथ थाना खुर्जा नगर पुलिस की हुई मुठभेड़

6 / 100 SEO Score

जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायलावस्था मे अपने 02 अन्य साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व घटना मे प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद।

बुलंदशहर। जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16/17.11.2025 की रात्रि को थाना खुर्जा नगर पुलिस कसैरू रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार 04 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर रेलवे पुल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दुरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको अपने 02 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान 1. अमन पुत्र राजेन्द्र निवासी खेरश्वर मन्दिर के पास झुग्गी झोपडी के पास थाना लोधी जनपद अलीगढ़ (घायल) 2. गोविन्द कन्जर पुत्र सहबू निवासी निकवा तालग्राम जनपद कन्नौज (घायल) 3. शिवम पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम जगतापुर इन्द्रगण जनपद कन्नौज 4. कन्हैया पुत्र राजेन्द्र निवासी खेरश्वर मन्दिर के पास झुग्गी झोपडी के पास थाना लोधी जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई हैं।* घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व घटना मे प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे है जिनके द्वारा दिनांक 11/10/2025 व दिनांक 16.11.2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 950/25 धारा 303(3) बीएनएस व मुअसं- 1060/25 धारा 303(3) बीएनएस पंजीकृत है। बदमाशों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।

Leave a Reply