पीपरपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

अमेठी । अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पीपरपुर थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम हारीपुर निवासी 21 वर्षीय उमेश यादव को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 137/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय, उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल यादव तथा कांस्टेबल जितेन्द्र पाल शामिल रहे।

Leave a Reply