फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्य मंत्री को सौपा मांग पत्र

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

*उपमुख्य मंत्री के सामने उठा फार्मासिस्टों की समस्याओं का मुद्दा*

*उपमुख्यमंत्री ने दिया जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन*

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री को फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि देश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सबसे बड़ी रीढ़ फार्मासिस्ट है, आज देश में 18 लाख फार्मासिस्ट पंजीकृत है उनमें से 8 लाख फार्मासिस्ट बेरोजगार है, झोला छाप डॉक्टरों से मुक्ति के लिए फार्मासिस्ट ही सबसे बड़े विकल्प है जो देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर सकते है, प्रदेश अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री के सामने सीएचओ की भर्ती में फार्मासिस्टों को सम्मिलित किए जाने, शेड्यूल के को समाप्त करने, होलसेल पर फार्मासिस्टों को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे को उठाया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा बताया गया कि उपमुख्य मंत्री द्वारा जल्द ही मांग पत्र के विभिन्न बिंदुओं पर फार्मासिस्टों की समस्याओं का हल निकाले जाने का आश्वासन दिया गया है।प्रतिनिधि मंडल में विष्णु कुमार प्रदेश महासचिव, प्रांजल तिवारी प्रदेश सचिव,हनुमान प्रसाद जिला अध्यक्ष बाराबंकी शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!