भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी 10 दिसम्बर को अमेठी में

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

अमेठी। शिक्षकों एवं सृजन सैनिकों की भूमिका को नई दिशा देने के उद्देश्य से संस्कारोन्यन युग निर्माता (सृजन सैनिक, शिक्षक) शैक्षिक संगोष्ठी का राष्ट्रीय स्तर पर भव्य आयोजन 10 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक असलदेव इंटर कॉलेज, पीपरपुर (अमेठी) में किया जा रहा है। सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी तीनों जनपदों का यह संयुक्त कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और आत्मिक उन्नति पर केंद्रित रहेगा।

संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षकों में समय शक्ति, विचार शक्ति, इन्द्रिय शक्ति एवं साधन शक्ति के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम गायत्रीतीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है, जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री राम एस. तिवारी सहित जोन व उपजोन के प्रभारी, तीनों जनपदों के समन्वयक, शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रिका प्रचारक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

संगोष्ठी स्थल अमेठी–दुर्गापुर–लम्हुआ मार्ग पर दुर्गापुर से लगभग 3 किलोमीटर पश्चिम दिशा में सड़क किनारे स्थित है। आयोजकों ने शिक्षकों एवं सहयोगियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के मुख्य निमंत्रक असलदेव इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविन्द सिंह तथा डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. त्रिवेण सिंह, श्री राज नारायण सिंह सहित कई सहयोगी पदाधिकारी आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

क्षेत्रीय संयोजक राधेश्याम त्रिपाठी (उपजोन–सुलतानपुर एवं चित्रकूटधाम) ने बताया कि यह संगोष्ठी शिक्षा जगत को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को पुनः स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों तथा सामाजिक प्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!