आजमगढ़ में दबंगई की हदें पार: पीड़ित ने पुलिस कप्तान से लगाई गुहार, परिवार पर लगातार हमलों का आरोप!

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा ब्यूरो आजमगढ़

पीड़ित ने आरोपियों पर घेरकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और बच्चों को बेवजह प्रताड़ित करने का लगाया आरोप!
पुलिस कार्रवाई ना होने का आरोप, एसपी आजमगढ़ को प्रार्थनापत्र देकर न्याय व सुरक्षा की मांग!

आजमगढ़: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र से दबंगई और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर स्थानीय दबंगों पर लगातार हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, घर के बच्चों तक को उठाकर ले जाकर पीटने और परिवार को आतंकित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि एक जमीन के विवाद को लेकर दबंग पक्ष कई दिनों से उसके परिवार को निशाना बना रहा है।

शिकायत के अनुसार दबंगों ने पहले उसके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की, फिर रास्ते में घेरकर पिटाई की और महिला सदस्यों तक के साथ अभद्रता की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं और उनकी धमकी है कि यदि समझौता नहीं किया तो पूरे परिवार का जीना मुश्किल कर दिया जाएगा।

आरोप है कि हाल ही में दबंग पक्ष के लोग बाइक और अन्य साधनों से उसके घर के बाहर पहुंचकर उसे घसीटकर ले गए और बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि दबंगों का क्षेत्र में इतना खौफ है कि ग्रामीण भी खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे। थकहारकर पीड़ित ने एसपी आजमगढ़ से लिखित शिकायत करते हुए सुरक्षा, न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!