विश्व बवासीर दिवस पर डॉ राजवंत चौहान के द्वारा सदगुरु दया साहेब चिकित्सालय पर निः शुल्क जांच शिविर काकिया गया आयोजन।भगवानपुर लालगंज आजमगढ़ ।

6 / 100 SEO Score

संवाददाता अब्दुर्रहीम शेख़।
सद गुरु दया साहेब चिकित्सालय पर निःशुल्क जॉच शिविर में लगभग 40 मरीज का जांच किया गया एवं भगंदर का ऑपरेशन क्षार सूत्र विधि से 50 परसेंट की छूट के साथ हुआ । डॉ राजवंत चौहान एम एस,जनरल सर्जन ने विस्तृत जानकारी में बताया कि
बवासीर और भगंदर से बचने के लिए, फाइबर युक्त आहार खाएं, खूब पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, और कब्ज से बचें। अच्छी स्वच्छता बनाए रखना और किसी भी संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के लिए डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना चाहिए। बचाव के लिए अपने आहार में फल, सब्जियां, और साबुत अनाज जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ, विशेष रूप से पानी पिएं।
नियमित रूप से व्यायाम करें, क्योंकि यह मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद करता है।
शौच करते समय ज़ोर लगाने से बचें।गुदा क्षेत्र को साफ और सूखा रखें। मलद्वार संक्रमण के लक्षण, जैसे फोड़े-फुंसी, खून या मवाद आना दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि आपको बवासीर भगंदर है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार और सर्जरी का पालन करें। शिविर में नवीन, डॉ अजीत चौहान,अमन चौहान, आंचल,अंजली,प्रतिमा, का सहयोग रहा।

Share

Leave a Reply