मिशन शक्ति 5.0” के तहत अमेठी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़

10 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा ब्यूरो अमेठी

अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार जनपद अमेठी में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” अभियान 5.0 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य लक्ष्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना है।

 

महिला बीटों में तैनात महिला बीट अधिकारियों द्वारा विद्यालयों, गांवों और कस्बों में चौपालों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा मौके पर ही निस्तारण भी किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा केंद्रों, साइबर सुरक्षा व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक और सशक्त किया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

गुरुवार 20 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के पंचम चरण के तहत जनपद में व्यापक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती कंचन सिंह व जनपद के विभिन्न थाना पुलिस ने छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा महिला सुरक्षा केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

इसके साथ ही साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीकों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। सभी प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया।

 

इसी क्रम में जिले की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहते हुए मनचलों और शोहदों पर निगरानी बढ़ाई। संदिग्धों की चेकिंग के साथ महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत कार्रवाई जारी रही।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!