अमेठी में SIR अभियान के दौरान लापरवाह BLO निलंबित

9 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा ब्यूरो अमेठी

अमेठी l डीएम संजय चौहान ने किया औचक निरीक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण में लापरवाही पर सख्ती

अमेठी। जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की प्रगति का बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को मौके पर ही निलंबित कर दिया गया।

आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए SIR अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। BLO घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों के सुधार का कार्य कर रहे हैं।

डीएम संजय चौहान गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे रामदैपुर सहित कई गांवों में पहुंचे और फॉर्म वितरण, संकलन एवं बूथवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान एक BLO के कार्य में गंभीर चूक सामने आने पर डीएम ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि “मतदाता सूची जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Share

Leave a Reply