जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

6 / 100 SEO Score

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन, आवास, बिजली, पानी, लाभार्थीपरक योजनाओं तथा अन्य विभागीय मुद्दे शामिल रहे।

शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना जरूरी है, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा मनमानी और उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की रजिस्टर में प्रविष्टि, मॉनिटरिंग तथा फॉलो-अप की भी समीक्षा की और सभी अधिकारियों को पारदर्शी एवं संवेदनशील ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Share

Leave a Reply