मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

7 / 100 SEO Score

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की थीम पर ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश तथा उप जिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसके तहत विकासखंड बाजारशुकुल में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई तथा कम्पोजिट विद्यालय मड़ौली, विकासखंड संग्रामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ, पात्रता व प्रक्रिया के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया तथा फोल्डर एवं पम्पलेट वितरित किए गए।

इसके साथ ही कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक व क्षेत्रीय असमानता जैसे बच्चों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया गया। सुरक्षा जागरूकता के तहत महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अजय कुमार (बाल संरक्षण अधिकारी), गुलाब चन्द्र, दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!