विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत ग्राम टाड़ा में जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

6 / 100 SEO Score

अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को स्वच्छ, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान ने विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के ग्राम सभा टाड़ा का दौरा कर एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ व संबंधित अधिकारियों से ग्राम में कुल मतदाताओं की संख्या, गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति, मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों की प्रगति तथा उनके डिजिटलाइजेशन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक गणना प्रपत्र शीघ्र प्राप्त कर उनका समयबद्ध डिजिटलाइजेशन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन घरों तक अभी गणना प्रपत्र नहीं पहुंचे हैं, वहां तत्काल प्रपत्र पहुंचाए जाएं और प्राप्ति की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देर न होने पाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, इसलिए सभी पात्र नागरिक गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को अनिवार्य रूप से वापस करें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply