आजमगढ़ पीड़ित ने लेखपाल व कानूनगो पर साजिशन उसकी भूमि पर रास्ता निकालने का लगाया आरोप

1 / 100 SEO Score

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढाका निवासी इंद्रजीत यादव ने अपनी भूमिदरी पर जबरन सजिशन रास्ता निकलवाने का आरोप लेखपाल रविंद्र नाथ यादव और कानूनगो रामजीत पर लगाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार उसकी भूमिदरी के बगल में ही सरकारी बंजर जमीन है जिसको कि वशीर ने बाउंड्री से घेर दिया है। बंजर जमीन को लेखपाल व कानूनगो कब्रिस्तान की जमीन बना दिए। जबकि वहां पर कभी कब्रिस्तान मौजूद ही नहीं था। इसके अलावा तबरेज समेत अन्य लोग अब रास्ता मांग रहे हैं तब पीड़ित की भूमिदरी पर ही रास्ता लेखपाल व कानूनगो अपने नक्शे में दिखा रहे हैं जबकि यह सरासर गलत है। विरोध करने पर 9 दिसंबर को उसके साथ मारपीट भी की गई। सुनते हैं मामले में पीड़ित इंद्रजीत यादव ने क्या जानकारी दी।

Share

Leave a Reply