अंबेडकर, महात्मा बुद्ध और संत रविदास की तोड़ी प्रतिमा; पुलिस में पहुंचा मामला

1 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार की रात में हुई। जिसके बाद शनिवार की सुबह जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का आक्रोश
सूचना मिलते ही थाने की पुलिस सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया, तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की छानबीन में जुटी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!